Global Investors Summit Bhopal 2025 में दो दिन में क्या-क्या हुआ?

1

Global Investors Summit Bhopal 2025: भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में मध्यप्रदेश को 26.61 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार का दावा है कि इन प्रस्तावों से प्रदेश में 17.34 लाख रोजगार के अवसर बनेंगे। उद्योगपतियों ने मैन्युफैक्चरिंग और रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में पहले दिन 24 फरवरी को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और एमओयू साइन किए। दूसरे दिन 25 फरवरी को 4 लाख 11 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए। समिट के दो दिनों में कुल 6 विभागीय समिट आयोजित की गईं, जिनमें 500 से अधिक NRI शामिल हुए और उन्होंने अपने निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

Global Investors Summit Bhopal 2025 में अब तक कितना आया निवेश?

इससे पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और इंटरेक्टिव सेशन में भी निवेश प्रस्ताव मिले थे। इन्हें मिलाकर मध्यप्रदेश को अब तक 30.77 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनसे 21.40 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। उज्जैन में एयरपोर्ट डेवलपमेंट के लिए फ्लाई भारती एयरलाइन के साथ 750 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू हुआ। साथ ही, एअर इंडिया एक्सप्रेस और मध्यप्रदेश नागरिक विमानन विभाग के बीच 5 नई फ्लाइट्स के लिए एमओयू साइन हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समापन समारोह में शामिल हुए

समिट के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Global Investors Summit Bhopal 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दिन सबसे पहले प्रवासी मध्यप्रदेश समिट का आयोजन किया गया, इसके बाद अर्बन, टूरिज्म, एमएसएमई और माइनिंग सेक्टर की समिट हुई, जिसमें उद्योगपतियों ने एमओयू साइन किए। पीएम नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया था, जिसमें अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण समेत कई प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया।

Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040

मुख्यमंत्री मोहन योदव ने क्या की घोषणाएं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन के क्षेत्र में विशेष समिट आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, और अन्य छोटे शहरों को औद्योगिक विकास के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश में हेल्थ टूरिज्म की दिशा में एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। 10 मार्च को माधव नेशनल पार्क को प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व के रूप में उद्घाटित किया जाएगा।

प्रवासी भारतीयों की भागीदारी:

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रवासी भारतीयों की भूमिका मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण है। फ्रेंड्स ऑफ एमपी के सदस्य और विदेशों से आए प्रमुख लोग भी सम्मेलन में शामिल हुए और राज्य के विकास में योगदान देने की इच्छा जताई।

ये भी पढ़ें: Bihar makhana board:बिहार के सांसदों ने पीएम को गिफ्ट किए राज्य के मखाने, क्या है इनकी खासियत?

समिट के प्रमुख बिंदु:

टूरिज्म समिट: पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा।
माइनिंग समिट: प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने बताया कि मध्यप्रदेश में खनिजों का भरपूर भंडार है और इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।
अर्बन समिट: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मध्यप्रदेश में सस्ते आवासों की बहुत जरूरत है और इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

समिट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, शिवराज सिंह, और कई अन्य उद्योगपति भी शामिल हुए, जिन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान की दिशा में सुझाव दिए।

समिट के बाद के परिणाम:

GIS के दौरान हुए एमओयू और निवेश प्रस्तावों से मध्यप्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में। राज्य सरकार के प्रयासों से आने वाले समय में मध्यप्रदेश एक प्रमुख निवेशक और विकास केंद्र बन सकता है।

You tube link: https://www.youtube.com/@TheStoryWindow_1

सम्पर्क सूत्र: प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story  Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।

1 Comment
  1. ruletadecasino says

    I have been a die hard roulette fan for years and this platform truly understands the magic of the wheel. The live tables run with zero stutter and the dealers keep the vibe light and friendly. I love watching those classic European tables spin in real time while chatting with other players. Explore ruletadecasino right now and let the wheel decide your next adventure. ruletadecasino

Leave A Reply

Your email address will not be published.