राजस्थान के खाटू श्यामजी में Natural Farming पर तीन दिन का ट्रेनिंग शिविर आयोजित

2

भारत में लगातार ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसको देखते हुए कई किसान ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। राजस्थान के सीकर खाटू श्यामजी के वृन्दावन धाम धर्मशाला में Natural Farming पर तीन दिन का आवासीय  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन। ये आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसके मुख्य आयोजक जमनालाल कनीराम बजाज ट्रस्ट है।

Natural Farming शिविर में राज्यपाल हुए शामिल

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जी ने खाटूश्याम जी में बजाज फाउंडेशन के जमनालाल कनीराम ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सुभाष पालेकर कृषि कार्यशाला में अपने सम्बोधन में किसानों का आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती की ओर लौटें। उन्होंने रसायन रहित खेती के साथ न्यूनतम लागत, अधिक उपज, उच्च गुणवत्ता और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने “गांव का पैसा गांव में और शहर का पैसा शहर में” के लिए किसानों को कार्य करते देश की समृद्धि में योगदान का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: UP Police के Sub-Inspector अयोध्या में कैसे बने खाकी वाले गुरु जी, जानिए रंजीत यादव की अनूठी कहानी

13 राज्यों के किसानों ने लिया हिस्सा

सुभाष पालेकर कृषि जन आंदोलन के 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में  देश के 13 राज्यों रसायन मुक्त खेती करने वाले किसान जुड़े। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  प्राकृतिक खेती  के तरीके को  आम जन तक पहुंचे जिस से आने वाला कल को बेहतर बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले  से 14 किसान शामिल हुए। पूरे शिविर में लगभग एक हजार किसान शामिल हुए

उत्तराखंड के किसान रमेश मिनान हुए शामिल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के निवासी रमेश मिनान प्राकृतिक खेती करते हैं। रमेश मिनान ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। रमेश बतातें है कि लॉकडाउन के दौरान वो अपने गांव आ गए थे। तब से वो खेती कर रहे हैं। आज रमेश प्रगतिशील किसानों की सूची में शामिल हैं। वो  प्राकृतिक खेती देशी गाय पर आधारित खेती है जिसमें गाय के गोबर गोमूत्र गुड़ बेसन से बीजामृत,जीवामृत, घनजीवामृत बनाया जाता है और इनका उपयोग खेतों में किया जाता है । इनका इस्तेमाल करने से शुद्ध और जहर मुक्त फसल तैयार होती है। रमेश अन्य किसानों को जहर मुक्त खेती की तरफ प्रेरित कर रहा है।

Natural Farming

क्या है सुभाष पालेकर खेती?

सुभाष पालेकर खेती से किसानों को काफी फायदा मिला है। न्यूनतम लागत, अधिक उपज, उच्च गुणवत्ता, स्वस्थ पर्यावरण, जहर – रोग – कीट – प्राकृतिक संकट – कृषि कर्ज एव चिंता मुक्त के साथ-साथ किसान-बागवान को समृद्ध, खुशहाल एवं स्वावलंबी बनाने वाली खेती ही-सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती है।

Face Book Link:  https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040

सम्पर्क सूत्र– प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर करके या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।

2 Comments
  1. Ashok Patil says

    Digital Organic Morning 🌄.
    Now a days comfortable to go Organic Farming.
    Thanks 🙏 to Shri Subhash Palekar , Natural resources for Farming.
    Thanks 🙏.

    Digital Organic Morning 🌄.

  2. ph2222 says

    Alright, so I stumbled upon ph2222.info the other day. It’s got…a vibe. Could use a bit of polish, but the games are decent. Anyone else given it a shot? Find it here: ph2222

Leave A Reply

Your email address will not be published.