भिंड के युवा कलाकार भूपेंद्र चौहान का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, 80th Independence Day समारोह में होंगे सम्मानित

3

भिंड जिले के युवा कलाकार एवं आर्यावर्ती संस्कृति संगम के उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान का चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत My Bharat द्वारा आयोजित 80th Independence Day समारोह के लिए किया गया है। यह उपलब्धि जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान

भूपेंद्र चौहान ने My Bharat पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता (1 जून से 15 जुलाई 2025) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता के रूप में स्थान प्राप्त किया। उनकी कलात्मक प्रतिभा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों से प्रेरित रचनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

80th Independence Day समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में उन्हें 15 अगस्त को लाल किला, नई दिल्ली में आयोजित 80th Independence Day समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भिंड जिले के युवाओं और कलाकारों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

भूपेंद्र चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों, सहयोगियों, आर्यावर्ती संस्कृति संगम तथा My Bharat और भारत सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें देश और समाज के लिए कला के माध्यम से निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।

निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई

भूपेंद्र चौहान अपनी कला के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर लगातार कार्य कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि समर्पण, रचनात्मकता और निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

“मेरा सम्मान, मेरा भारत” की भावना के साथ भूपेंद्र चौहान ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Facebook link – https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040

सम्पर्क सूत्र: प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story  Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे ।

3 Comments
  1. Rachel Green says

    Bài chia sẻ chất lượng. Ai đang tìm hiểu du học Hàn Quốc có thể liên hệ Letco — hỗ trợ chọn ngành, học bổng và thủ tục visa nhanh gọn. Chi tiết ở letco.vn.

  2. anti-violence-466438 says

    [178339]supplies professional anti-violence equipments and solutions for the whole world with strong and perfect production capacity. anti-violence.org

  3. anti-violence-909188 says

    [101957]supplies professional anti-violence equipments and solutions for the whole world with strong and perfect production capacity. anti-violence.org

Leave A Reply

Your email address will not be published.