जनपद अयोध्या स्थित श्रीराम ऑडिटोरियम में आयोजित शानदार कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सुरक्षा के साथ सेवा भावना के कारण अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी सहित 12 स्वयंसेवी संस्थाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी सम्मानित
अयोध्या में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री कमलनयन दास, ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती, नगर विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक श्री राम चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद श्री गोपाल अंजान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार राय, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज डॉ कृष्ण चंद्र वर्मा, पद्मश्री डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 12 स्वयं सेवी सम्मानित व्यक्तियों/संस्थाओं को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया।
Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040
कार्यक्रम में 10 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, जिनमें “सृजन” स्मारिका में सम्मानित होने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं के सराहनीय कार्यों का उल्लेख भी किया गया। सम्मानित होने वाली संस्थाओं/व्यक्तियों में –
1.श्री रामलीला समिति, रुदौली, अयोध्या के कमलेश कुमार मिश्र
2.श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय समिति के पंकज कुमार
3.अन्नपूर्णा रसोई के संस्थापक राजेश चौबे
4.जी.बी.टी.सी के किरण दीप संधु
5.भरतकुण्ड महोत्सव के सचिव अम्बरीश चन्द्र पाण्डेय
6.कुछ पल फाउंडेशन की नीलम मंध्यान
7.अपना स्कूल( वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित) के संस्थापक रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी
8.अयोध्या कला, संस्कृति महाकुंभ के संयोजक एस.बी.सागर प्रजापति
9.श्री दीनबन्धु चिकित्सालय, अयोध्या के डी.एन.मिश्रा और श्रीनिवास गुप्ता
10.रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक आकाश गुप्त
11.रामनगरी की रामलीला पुस्तक के लेखक केशव बिगुलर
12.पब्लिक सेवा संस्थान के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव रहे!
ये भी पढ़ें: Lenovo gadgets products के साथ अपने सपनों को करें अनलॉक, गेम और वर्क के लिए बेस्ट टेक्नोलॉजी
इस अवसर पर खाकी वाले गुरूजी रणजीत यादव ने कार्यक्रम संयोजक “सृजन” अंतर्राष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति, अयोध्या के राष्ट्रीय संयोजक मनीष देव का आभार प्रकट किया।
You tube link: https://www.youtube.com/@TheStoryWindow_1
सम्पर्क सूत्र: प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।