उन्नत कृषि तकनीक और विधियों पर एक दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ आयोजित

0

मालपुरा ब्लॉक में चैनपुरा पंचायत के ग्राम चोसला में कुशल वाटिका में उन्नत कृषि तकनीक और विधियों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया , जिसमें कृषि विशेषज्ञ डॉ अनिल थदानी जी ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों को जीवामृत बनाने के लिए एवं उसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया।

किसानों को बताए फर्टिलाइजर दुष्प्रभाव

किसान भाइयों को फर्टिलाइजर के दुष्प्रभाव के बारे में प्रशिक्षण में अपने अनुभव से बताया कि अधिक पैदावार के चक्कर में बंजर भूमि हो रही है इसकी रोकथाम के लिए जैविक खाद का ही उपयोग करें।

सरकारी योजनाओं उठाएं फायदा

किसान महा संघ प्रतिनिधि हरिनारायण शर्मा ने बताया कि किसानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कृषि पर्यवेक्षक एवं कृषि विभाग से अनुदान पर दी जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी दी।

इसके साथ ही किसानों को फसल बीमा के बारे में जानकारी संस्था समन्वयक मोहन मीणा ने किसानों खेती-बाड़ी में जैविक खेती के लिए रासायनिक कीटनाशकों एवं फर्टिलाइजर का उपयोग नहीं करने पर अपने विचार रखें क्योंकि फर्टिलाइजर अधिक मात्रा में देने से मानव जीवन पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में और आजीविका के लिए अपने खेत में फलदार पौधे एवं सब्जियां लगाने पर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040

इस प्रशिक्षण में ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष प्रेमलता शर्मा एवं चैनपुरा की ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष रेखा स्वामी , डेचवास ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष गिरीजा शर्मा, चेनपुरा, बस्सी, चोसला, अरनिया, डेचवास के प्रशिक्षण में आज 55 किसानों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें: Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा के चुनाव में क्या रही किसान और युवाओं की भूमिका?

सम्पर्क सूत्र– प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर करके या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.