इंडो-यूके लीडरशिप समिट 2024: महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भारत की प्रगति और इनोवेशन पर की चर्चा

0

लंदन: डबल ट्री बाय हिल्टन में आयोजित इंडो-यूके लीडरशिप समिट 2024 में वैश्विक नेताओं और विचारकों ने प्रगति और नवाचार पर अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने विचार व्यक्त किए।

इंडो-यूके लीडरशिप समिट 2024 सभा को किया संबोधित

महेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अभूतपूर्व प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किए जा रहे नवाचारों और विकास कार्यों का भी उल्लेख किया, जो देश और राज्य के विकास को गति दे रहे हैं।

Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040

महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा

“आज डबल ट्री हिल्टन, लंदन में चल रहे इंडो यूके लीडरशिप समिट 2024 में विभिन्न देशों से आए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट अतिथियों के समक्ष अपने विचार रखे। अपने उद्बोधन में मैंने हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा देश व क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तृत रूप से विचार साझा किए।”

इस कार्यक्रम में प्रो. दिवाकर सुकुल, कार्यक्रम के चेयरमैन, ब्रिटेन के सांसद नवेंदु मिश्रा और पूर्व सांसद वीरेंद्र शर्मा जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां भी शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति ने वैश्विक सहयोग और विचार-विमर्श के महत्व को और अधिक सुदृढ़ किया। महेंद्र सिंह सिसोदिया के संबोधन ने भारत की नवाचार-प्रेरित प्रगति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी भूमिका को रेखांकित किया।

ये भी पढ़ें: पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने राजभाषा पुरस्कारों का वितरण किया, ‘सुरभि’ पत्रिका के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया

सम्पर्क सूत्र– प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर करके या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.