Goat farming: गणतंत्र दिवस पर प्रगतिशील किसान एवं बकरी पालक देवाराम को किया सम्मानित

3

Goat farming: 76वें गणतंत्र दिवस समारोह पर उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बकरी पालक देवाराम पंवार को मिला सम्मान। ये कार्यक्रम बायतु जिला – बालोतरा में आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में भागीरथराम चौधरी (उपखण्ड अधिकारी बायतु), सिमरथाराम चौधरी (प्रधान – बायतु), शिवनारायण (सीईओ – राजस्थान पुलिस बायतु), दीपाराम चौधरी (प्रधानाचार्य – राउमावि बायतु) द्वारा झाक निवासी प्रगतिशील किसान देवाराम को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कृषि के साथ करते हैं Goat Farming

देवाराम कृषि के साथ – साथ राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत 525 बकरीयों की परियोजना स्थापित कर बकरी पालन में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और राज्यभर के किसानों को मार्गदर्शन करते हैं। जिले के युवाओं के साथ-साथ अन्य किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए उपखण्ड प्रशासन का आभार जताया।

ये भी पढ़ें: राजा के रूप में पूजे जाते हैं श्रीराम, पुलिस देती है रोज सलामी, जानिए इसका रोचक इतिहास

रेगिस्तान में की सफल Goat Farming

डॉ. देवाराम पंवार ने रेगिस्तान की मिट्टी में विकट परिस्थियतियों के बीच बकरी पालन के महत्तव को समझकर उसे एक ऐसे उद्योग में बदला जो आज क्षेत्र के अन्य युवओं को ऐसा करने की प्रेरणा दे रहा है। डॉ. देवाराम पंवार ने कोरोना काल जैसे परिवर्तन भरे दौर में बकरी पालन को नजदीकियों से समझा और इसमें उद्यमशीलता स्थापित करने की ठानी। इसी के परिणाम स्वरूप उन्होंने विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर इस संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त किया और वैज्ञानिक तरीके को अपनाकर बकरी पालन को एक व्यवसायिक मॉडल में उतारा।

Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040

Goat Farming की युवाओं को दे रहे हैं ट्रेनिंग

बता दें कि डॉ. देवाराम राष्ट्रीय पशुधन मिशन में राजस्थान के दूसरे और बाड़मेर के प्रथम लाभार्थी हैं, जो युवाओं में बकरी पालन (Goat Farming) करने की उम्मीदों को पूरा करनें के लिए नि:शुल्क मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इससे पूर्व डॉ.देवाराम पंवार को समाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने और कृषि, पशुपालन में किए जा रहे नवाचारों के लिए भी राष्ट्र एवं राज्य के अलग अलग संस्थानों द्वारा उत्साहवर्धन के लिए मान सम्मान एवं प्रस्तति पत्र दे कर भी नवाजा गया है।

You tube link: https://www.youtube.com/@TheStoryWindow_1

सम्पर्क सूत्र: प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैंइसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।

3 Comments
  1. […] ये भी पढ़ें: Goat farming: गणतंत्र दिवस पर प्रगतिशील किसान … […]

  2. […] ये भी पढ़ें: Goat farming: गणतंत्र दिवस पर प्रगतिशील किसान … […]

  3. […] ये भी पढ़ें: Goat farming: गणतंत्र दिवस पर प्रगतिशील किसान … […]

Leave A Reply

Your email address will not be published.