Doda Assembly Election Result: जम्मू-कश्मीर में खुला AAP का खाता, मेहराज मलिक ने मारी बाजी

2

Doda Assembly Election Result 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोल लिया है। पार्टी ने डोडा विधानसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज कर सूबे में अपना खाता खोल लिया है। AAP के 36 वर्षीय मेहराज मलिक ने डोडा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गजय सिंह राणा को हराया। आपको बता दें कि चुनाव परिणामों में जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन बहुमत हासिल हुआ है। आइए जानते हैं द स्टोरी विंडो पर मेहराज का चुनावी सफर।

मेहराज मलिक ने कितने वोटों से जीत हासिल की?

मेहराज मलिक शुरुआती रुझानों में DPAP के अब्दुल मजीद वानी आगे चल रहे थे। लेकिन बाद में पासा पलट गया। मलिक को 22944 वोट मिले और उन्होंने 4770 के बड़े अंतर से राणा को हराया जिन्हें 18174 वोट मिले। डोडा से तीसरे नंबर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब सुहारवर्दी रहे जिन्हें 12975 वोट मिले।

AAP ने जम्मू-कश्मीर में पहली उपस्थिति कब दर्ज कराई?

आप ने जम्मू प्रांत के चिनाब घाटी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति तब दिखाई थी जब मलिक ने पहली बार मार्च 2022 में डोडा शहर में एक विशाल रैली का आयोजन तिया था। । डोडा जिला विकास परिषद के सदस्य मलिक अक्सर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए चर्चा में रहे हैं। इसके चलते उन्हें कुछ राजस्व अधिकारियों के कार्यालयों को बंद करने या सड़कों को ब्लॉक करने के लिए पुलिस मामलों का सामना करना पड़ रहा है।

Doda विधानसभा क्षेत्र के मुख्य उम्मीदवार

डोडा निर्वाचन क्षेत्र में 18 सितंबर, 2024 को शुरुआती चरण के दौरान विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा से गजय सिंह राणा, कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले शेख रियाज अहमद, DPAP से अब्दुल मजीद वानी और AAP से मेहराज मलिक इस सीट के लिए प्रमुख उम्मीदवार थे। हालांकि अंत में ये मुकाबला AAP के मेहराज मलिक बनाम भाजपा के गजय सिंह राणा का हो गया। जिसमें मेहराज मलिक ने जीत हासिल की। मेहराज मलिक कहरा से जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य हैं।

Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040

मेहराज मलिक की जीत के कारण

मेहराज मलिक डोडा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। अपनी विनम्र पृष्ठभूमि और लोगों से जुड़ाव के कारण, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में डोडा में एक मजबूत जनाधार बनाया। हालांकि मलिक की जीत को एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है, क्योंकि डोडा क्षेत्र पारंपरिक रूप से मुख्यधारा की पार्टियों का गढ़ रहा है। उनके अभियान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, सुशासन और जनता की सेवा पर जोर दिया, जिससे उन्हें स्थानीय मतदाताओं का समर्थन मिला।

डोडा क्षेत्र परिसीमन के बाद दो हिस्सों में बंटा?

आपको बता दें कि परिसीमन के बाद, डोडा विधानसभा क्षेत्र को दो सीटों में बंट गया है, जिसमें एक डोडा और दूसरी डोडा पश्चिम शामिल है। यहां डोडा क्षेत्र मुस्लिम बहुल है, जबकि डोडा पश्चिम हिंदू बहुल सीट है और 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने डोडा सीट पर जीत का परचम लहराया था। डोडा विधानसभा क्षेत्र जम्मू और कश्मीर के चिनाब घाटी क्षेत्र में स्थित है। यह राजनीतिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। यह क्षेत्र जम्मू संभाग के डोडा जिले का हिस्सा है और यहां की आबादी मुख्यतः ग्रामीण और पहाड़ी है, जो इसे एक अनोखा चुनावी क्षेत्र बनाता है। हाल के चुनावों में डोडा विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है, जिसमें भाजपा, नेशनल कांफ्रेंस, और कांग्रेस के बीच कड़ा संघर्ष रहा है।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Bastar के जंगलों से कैसे मिल रहा है महिलाओं को रोज़गार, जानिए गुलेश्वरी ठाकुर से

सम्पर्क सूत्र– प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर करके या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं

2 Comments
  1. […] ये भी पढ़ें: Doda Assembly Election Result: जम्मू-कश्मीर में खुला AAP का … […]

  2. […] ये भी पढ़ें: Doda Assembly Election Result: जम्मू-कश्मीर में खुला AAP का … […]

Leave A Reply

Your email address will not be published.