Delhi Election 2025 : अरविंद केजरीवाल को हराने वाले कौन हैं प्रवेश वर्मा, अरबों में है इनकी नेटवर्थ

0

Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल को हराने वाले कौन हैं प्रवेश वर्मा, अरबों में है इनकी नेटवर्थ दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की स्थिति कमजोर हुई, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार जीत हासिल की। इस चुनावी मुकाबले में, प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को 4,000 से अधिक वोटों से हराकर खुद को ‘हीरो’ साबित किया।

चुनाव परिणामों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो गई है, और इस दौड़ में प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। तो आइए जानते हैं द स्टोरी विंडो पर कैसे प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट पर जीत हासिल की और उनका राजनीतिक सफर कैसे रहा।

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को Delhi Election में कितने वोटों से हराया?

प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को 4,000 से अधिक वोटों से हराया, जो उनके लिए एक बड़ी सफलता है। यह उनका दूसरा कार्यकाल है, जब वे विधायक बने हैं। इससे पहले, 2013 में उन्होंने महरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री को हराया था और फिर 2014 और 2019 में पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद चुने गए थे।

दिल्ली के किस पूर्व सीएम के हैं बेटे प्रवेश वर्मा?

प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1977 को हुआ था और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और बिजनेस में MBA भी किया।

प्रवेश वर्मा का मध्यप्रदेश से क्या है संबंध?

प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह वर्मा भी एक राजनीतिक परिवार से हैं। स्वाति वर्मा मध्यप्रदेश के भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी हैं और उनकी मां नीना वर्मा वर्तमान में मध्यप्रदेश के धार से विधायक हैं। स्वाति वर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता और बिजनेस वुमन हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 17 करोड़ रुपये है।प्रवेश वर्मा और स्वाति वर्मा के दो बेटियां, सनिधि और त्रिशा, और एक बेटा शिवेन हैं। उनकी दोनों बेटियां विधानसभा चुनाव प्रचार गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थीं और कई बार उन्होंने अपने पापा के बारे में बात करते हुए देखा गया।

ये भी पढ़ें: Goat farming: गणतंत्र दिवस पर प्रगतिशील किसान एवं बकरी पालक देवाराम को किया सम्मानित

वर्मा परिवार की संपत्ति काफी मजबूत

वर्मा परिवार की संपत्ति काफी मजबूत है और उनके द्वारा किए गए निवेश भी प्रभावशाली हैं। 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी हलफनामे में प्रवेश वर्मा ने अपनी कुल संपत्ति 115 करोड़ रुपये बताई, जबकि उन पर 74 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उनके परिवार के पास शेयर बाजार में लगभग 69 करोड़ रुपये का निवेश है और जीवन बीमा पॉलिसियों में 82 लाख रुपये की राशि भी है।

Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040

प्रवेश वर्मा पर कितनी महंगी कारें?

प्रवेश वर्मा के पास कई महंगी कारें हैं, जैसे कि फॉर्च्यूनर, इनोवा हाइक्रॉस और XUV700। उनकी पत्नी के नाम पर एक बलेनो कार भी है। इसके अतिरिक्त, उनके पास 9 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं, जबकि पत्नी के पास लगभग 45 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। वर्मा परिवार के पास दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट, कृषि और गैर कृषि भूमि सहित कई करोड़ों की संपत्ति है। इन सबके साथ, वे अब दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं।

You tube link: https://www.youtube.com/@TheStoryWindow_1

सम्पर्क सूत्र: प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैंइसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.