Delhi Cabinet Ministers: दिल्ली में रेखा सरकार, देखें कैबिनेट में कौन-कौन शामिल दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह के दिन जब कई नेताओं, मंत्रियों, बिजनेसमैन, अभिनेताओं, संतों, सिंगर्स और आम जनता के बीच रेखा गुप्ता और उनके साथ 6 अन्य विधायकों ने शपथ ली। मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पूरी टीम मौजूद थीं। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है और आम आदमी पार्टी को करारी हार दी है।
Delhi Cabinet Ministers लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
रेखा गुप्ता के साथ शपथ लेने वालों में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह शामिल हैं। यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा ने इन नेताओं के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। आइए जानते हैं कि ये विधायक कौन हैं और इन्हें कौन सा मंत्रालय मिलने वाला है।
नई दिल्ली सीट पर सबसे अधिक चर्चा
नई दिल्ली सीट इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित रही, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मुकाबला दो मुख्यमंत्री के पुत्रों से हुआ। उनके सामने थे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित। संदीप दीक्षित की हार तो बहुत बड़ी थी, लेकिन प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया। चुनाव परिणामों के बाद यह चर्चा होने लगी कि प्रवेश वर्मा दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, अंत में उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्तावक बनाया गया। खबर है कि प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar makhana board:बिहार के सांसदों ने पीएम को गिफ्ट किए राज्य के मखाने, क्या है इनकी खासियत?
मंत्रियों के बारे में जानकारी
- आशीष सूद – जनकपुरी विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। उन्होंने AAP उम्मीदवार प्रवीण कुमार को 18,000 से अधिक वोटों से हराया। वे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक रहे हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से जुड़े रहे और कई प्रमुख पदों पर रहे। 2013 में उन्हें भाजपा दिल्ली का उपाध्यक्ष और 2014 में महासचिव बनाया गया था।
- मनजिंदर सिंह सिरसा – उन्हें राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर जीत मिली है। वे पहले शिरोमणि अकाली दल से जुड़े थे, लेकिन अब भाजपा में शामिल हैं। वे 2017 में भाजपा के टिकट पर राजौरी गार्डन से जीत हासिल कर चुके हैं और 2023 में भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी बनाए गए थे।
Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040
- रविंद्र इन्द्राज सिंह- बावना विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। उन्होंने AAP के जय भगवान को करीब 31,000 वोटों से हराया। वे नरेला के पूर्व विधायक इन्द्राज सिंह के बेटे हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनका नाम मुख्यमंत्री के संभावित उम्मीदवारों में चर्चा में था, लेकिन अंततः उन्हें मंत्री पद दिया गया है।
- कपिल मिश्रा – 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर करावल नगर से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने AAP छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित किया गया था, लेकिन 2025 में भाजपा के टिकट पर करावल नगर से फिर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
- पंकज कुमार सिंह- विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उनके पिता राज मोहन सिंह MCD में अतिरिक्त कमिश्नर थे और पंकज खुद भी MCD में काउंसलर रह चुके हैं। उन्होंने बिहार के मगध विश्वविद्यालय से डेंटल सर्जरी की डिग्री ली है और उनकी पत्नी भी डेंटिस्ट हैं।
भा.ज.पा. द्वारा साधे गए समीकरण
भा.ज.पा. ने अपनी नई मंत्रीमंडल में विभिन्न जाति और समुदायों के प्रतिनिधियों को जगह दी है। प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से आते हैं, मनजिंदर सिंह सिरसा सिख समुदाय से हैं, और रविंद्र इन्द्राज दलित समुदाय से। कपिल मिश्रा और पंकज सिंह पूर्वांचली ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय से हैं, जबकि आशीष सूद पंजाबी हैं। भाजपा ने इन नेताओं के जरिए जातीय समीकरणों को भी संतुलित किया है, खासकर पूर्वांचल वोटर्स को ध्यान में रखते हुए। भाजपा ने मंत्रिमंडल में दो पूर्वांचली नेताओं—कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को स्थान दिया है, ताकि यह समुदाय भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहे।
You tube link: https://www.youtube.com/@TheStoryWindow_1
सम्पर्क सूत्र: प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।