BHU VACANCY 2025: BHU ने जूनियर क्लर्क (ग्रुप सी) के 199 पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी में 80 पद अनारक्षित हैं। 20 पद ईडब्ल्यूएस, 28 एससी, 13 एसटी, 50 ओबीसी और 8 दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जानिए पूरी जानकारी द स्टोरी विंडो पर।
कब तक है फॉर्म भरने की तारीख?
BHU VACANCY 2025 के उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर 17 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि भी 17 अप्रैल है। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन सब्मिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजनी भी होगी। ये सभी दस्तावेज नीचे दिए गए पते पर 22 अप्रैल तक पहुंच जाने चाहिए।ऑफिस ऑफ दि रजिस्ट्रार, रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेल, होल्कर हाउस, बीएचयू, वाराणसी-221005 (यूपी)।
ये भी पढ़ें: Lenovo gadgets products के साथ अपने सपनों को करें अनलॉक, गेम और वर्क के लिए बेस्ट टेक्नोलॉजी
जानिए क्या है योग्यता?
इस परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन (सेकेंड क्लास) होना आवश्यक है । साथ ही किसी प्रमाणित संस्थान से ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग और वर्ड प्रोसेसिंग में कंप्यूटर पर कम से कम छह महीने की ट्रेनिंग या एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर में डिप्लोमा (सेकेंड क्लास) I कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (स्किल टेस्ट): कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट पास करने के लिए अंग्रेजी के लिए 30 शब्द/मिनट या हिंदी के लिए 25 शब्द/मिनट की टाइपिंग स्पीड चाहिए होगी I
BHU VACANCY 2025 में कितनी आयु सीमा?
यदि आयु सीमा की हम बात करें तो, सामान्य वर्ग के लिए 18 -30 वर्ष , एस सी /एस टी के लिए 18 -35 वर्ष एवं OBC के लिए 18 -33 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है आयु की गणना 17 अप्रैल 2025 से होगी I
Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040
कितना आवेदन शुल्क?
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला वर्ग के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है यानी वे निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरते समय अपलोड करने के लिए डिजिटल पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर जेपीईजी प्रारूप में, प्रत्येक फाइल आकार में 50 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
You tube link: https://www.youtube.com/@TheStoryWindow_1
सम्पर्क सूत्र: प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।
Finding a betting site that actually pays out smoothly can be such a headache but this platform makes it completely effortless. I started with a small amount just to test the waters and now I play regularly because the experience is just that trustworthy. The mobile version works perfectly on my phone and I can place my bets anywhere without any hassle. Truly a top tier option. bdgt999bed