तेलगु फिल्मों के स्टार Actor Chiranjeevi का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। यह सम्मान चिरंजीवी को 45 साल के लंबे करियर में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24 हजार डांस मूव्स करने के लिए मिला है। बॉलिवुड के सुपर स्टर अभिनेता आमिर खान ने उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए द स्टोरी विंडो पर चिरंजीवी के सफर के बारे में।
आमिर खान ने Actor Chiranjeevi को लेकर क्या कहा?
आमिर खान ने इस मौके पर चिरंजीवी की तारीफ में कहा कि यहां आना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं चिरंजीवी गारु के फैंस को देखकर खुश हूं। मुझे अपने बीच शामिल करने के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं चिरंजीवी का बहुत बड़ा फैन हूं। आगे आमिर खान ने चिरंजीवी के डांस मूव्स की तारीफ करते हुए कहा कि अगर आप उनका कोई गाना देखेंगे तो पाएंगे कि उनका दिल डांस में डूब जाता है। वह इसे बहुत एन्जॉय करते हैं। हम कभी उनसे नजरें नहीं हटाते क्योंकि वह एक अच्छे एक्टर हैं।

Actor Chiranjeevi ने किस फिल्म से की शुरुआत?
आपको बता दें कि चिरंजीवी का पूरा नाम कोनिडेला शिव शंकर वरप्रसाद है। चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को मोगलथुर में हुआ था। चिरंजीवी ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1978 में पुनाधीरल्लू फिल्म से की । हालांकि, बापू के डायरेक्शन में बनी फिल्म माना वूरी पांडवुलु उनकी पहली रिलीज थी। 1987 में उन्होंने स्वयं कृषि में रोल किया, जिसे रुसी में डब किया गया और मास्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित किया गया था। 1982 में रिलीज हुई ‘इंटलो रामय्या वीडिलो कृष्णय्या’ जैसी हिट फिल्म से उन्होंने लीड रोल करना शुरू कर दिया था। 1983 में रिलीज हुई फिल्म कैदी ने चिरंजीवी को रातों-रात एक बड़ा सुपरस्टार बना दिया। तब से चिरंजीवी को मेगास्टार चिरंजीवी का टैग मिला।
ये भी पढ़ें: Gwalior Fort को मुग़ल बादशाह बाबर ने ‘हिंद के किले के हार का मोती’ क्यों कहा, जानिए किले के अनसुने पहलू
Actor Chiranjeevi का कैसा रहा राजनीतिक सफर?
चिरंजीवी ने फिल्मों के साथ राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था। उन्होंने 2008 में आंध्र प्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। पार्टी लॉन्च के समय उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा है। 2009 के आम चुनाव में पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा की 294 सीटों में से मात्र 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। 6 फरवरी 2011 को चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया। इस विलय के बाद 28 अक्टूबर 2012 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें सरकार में टूरिज्म मिनिस्टर बनाया गया राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल अप्रैल 2018 में समाप्त हो गया। तब से वो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
X Link: https://x.com/thestorywindow1
Actor Chiranjeevi को अब तक किन अवार्ड से नवाजा गया?
Actor Chiranjeevi ने आंध्र प्रदेश राज्य का सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार, रघुपति वेंकैया पुरस्कार, तीन नंदी पुरस्कार और दक्षिण में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित नौ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं> 2006 में, उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया था। चिरंचीवी को इसी साल मई में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। आपको बता दें कि चिरंजीवी न न सिर्फ साउथ के टॉप अभिनेतओं में शुमार हैं बल्कि उन्होंने हिंदी में भी फिल्में की हैं। चिरंजीवी तेलुगु के अलावा तमिल और कन्नड़ की फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी हिट दे चुके हैं।
सम्पर्क सूत्र– प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर करके या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।
Well done 👍
[…] […]