गाजियाबाद में दो दिवसीय पावन प्रवास पर पधारे आचार्य चरण

0

गाजियाबाद।

श्रीमद् वल्लभाचार्य परंपरा के कुल शिरोमणि गुसाईं श्री विट्ठलनाथ जी के छठे लालजी श्री यदुनाथजी के वंशज, मथुरा निवासी परम पूजनीय आचार्य चरण गो. चि. 108 श्री ब्रजवल्लभ लालजी महोदय श्री एवं उनके सुपुत्र गो. 108 श्री बृजरमण लाल जी द्वितीय (कृतार्थ बाबा साहब) का गाजियाबाद में दो दिवसीय पावन प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अपने प्रवास के दौरान आचार्य चरणों का शहर के विभिन्न वैष्णव परिवारों एवं मंदिरों में श्रद्धापूर्वक पधरावनी कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री द्वारा प्रदत्त दिव्य वचनामृत का लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित वैष्णवजनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्राप्त किया।

प्रवास के दौरान ठाकुरजी मदनमोहन प्यारे लालजी के सान्निध्य में होली धमार एवं फूल होली उत्सव का भव्य एवं मनोहारी आयोजन किया गया। भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर उत्सव में भाव-विभोर हुए। आचार्य चरणों के प्रेरक एवं आध्यात्मिक प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा एवं सदाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी तथा संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

दो दिवसीय इस आध्यात्मिक प्रवास एवं आयोजन से समस्त गाजियाबाद वैष्णव समाज ने स्वयं को धन्य एवं कृतार्थ अनुभव किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.