SBI Bank PO Mains Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा का कॉल लेटर (SBI PO Mains 2025) जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशिल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 5 मई को परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित कैंडीडेट्स ही मेंस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं द स्टोरी विंडो पर पूरी जानकारी।
क्यों जरुरी एडमिट कार्ड?
SBI Bank PO Mains Exam 2025 में ई-कॉल लेटर का प्रिन्ट आउट निकालने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। इसका बेहद ही खास महत्त्व होता है। उम्मीदवार का नाम, रोल नंब, परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी, समय, तारीख, एग्जाम से संबंधित गाइडलाइन्स और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और इसमें कोई भी बदलाव ना करें।
ये भी पढ़ें: Lenovo gadgets products के साथ अपने सपनों को करें अनलॉक, गेम और वर्क के लिए बेस्ट टेक्नोलॉजी
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “Careers” टैब पर क्लिक करें। अब एसबीआई पीओ भर्ती के ऑप्शन में जाकर “Mains Call Letter” के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि के साथ-साथ सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। “Log In” बटन पट क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें, सारी जानकारी को सत्यापित करें। अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Face book link: https://www.facebook.com/profile.php?id=61560912995040
SBI Bank PO Mains Exam का पैटर्न
SBI Bank PO Mains Exam 2025 में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों ही प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपर 250 अंक का होता है, 170 पूछे जाते हैं। इसकी अवधि 3.5 घंटे होती है ऑब्जेक्टिव टेस्ट 170 प्रश्न और 200 अंक होते हैं, इसमें 4 सेक्शन शामिल होते हैं। सभी के लिए अलग-अलग समय निर्धारित होता है।
नेगेटिव मार्किंग भी होती है। तर्क और कंप्यूटर योग्यता के 40 प्रश्न, डेटा विश्लेषण और व्याख्या के 30 प्रश्न, सामान्य अर्थव्यवस्था और बैंकिंग जागरूकता से संबंधित 60 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा से 40 प्रश्न शामिल होते हैं। वहीं डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में पत्र लेखन और निबंध लेखन से संबंधित 2 प्रश्न पूछे जाते हैं, कुल 50 अंक मिलते हैं। उम्मीदवारों को 30 मिनट का समय दिया जाता है।
600 पदों पर होगी भर्ती
इस बार एसबीआई ने पीओ के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।SBI Bank PO Mains Exam 2025 में चयनित उम्मीदवार ही फेज-3 (इंटरव्यू और समूह अभ्यास) में शामिल हो पाएंगे। इंटरव्यू के लिए 30 और ग्रुप एक्सरसाइज के लिए 20 अंक निर्धारित मिलेंगे।
You tube link: https://www.youtube.com/@TheStoryWindow_1
सम्पर्क सूत्र: प्रिय मित्रों अगर आप हमारे साथ अपनी और आसपास की कहानियां या किस्से शेयर करना चाहते हैं तो हमारे कॉलिंग नंबर 96690 12493 पर कॉल कर या फिर thestorywindow1@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बात को रिकॉर्ड करके भी हमसे शेयर कर सकते हैं। The Story Window के जरिए हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हम मानते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं।